अरबी के पत्ता से बनाये कोफ्ता कढ़ी kopta kadhi recipe अरबी के पत्ता के बने कोफ्ता कढ़ी बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है जो खाने में बहुत ही लाजवाब होता हैं । जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान होता है। रेसिपी क्विजन - इंडियन बनाने का समय - 45 मिनट कितने लोगो के लिए - 4-5 आवश्यक सामग्री necessary ingredients for kopta kadhi 1. 3-4 अरबी के पत्ता 2. 125 ग्राम उड़द दाल 3. 1 पाव दही 4. 3 टमाटर ( प्युरी किया हुआ) 5. अदरक लहसुन का पेस्ट 6. 1 चम्मच हल्दी पाउडर 7. 1 चम्मच मिर्ची पाउडर 8. 2-3 कड़ी पत्ता 9. 1 छोटा चम्मच सरसों का बीज 10. तेल 11. नमक स्वादानुसार बनाने की विधि how to make kopta kadhi उड़द के दाल को रात में भिगो कर रख सुबह उसे धोकर पीस ले और अरबी के मुलायम पता तोड़ के उसे पानी में अच्छे से धो ले और पीसे हुए उड़द दाल को अच्छे मिला कर उसे अरबी के पत्ते में सभी तरफ अच्छे से फैलाए और उसका रोल तैयार कर ले इस प्रकार सभी पत्तो का रोल बना ले । गैस में कड़ाई रखकर उसमे 2-3 चम्मच तेल डाले और जो रोल तैयार किए हुए है इसे अच्छे से माध्यम आंच पर फ्राई करे अच्छे से फ्राई होने पर उसे एक पेलेट में निकाल कर छोटा छोटा टुकड़ा कर ले। अब उसके लिए कढ़ी तैयार करे । कढ़ी बनाने की विधि how to make kadhi गैस पर कड़ाई रखकर 2-3 चम्मच तेल डाले । तेल गरम होने पर उसमे सरसो का बीज और कड़ी पत्ता डाले अब उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर मिलाएं अब हल्दी पाउडर ,मिर्ची पाउडर डाल कर चम्मच से मिलाए। अब उसमे प्युरी किया हुआ टमाटर डाल कर माध्यम आंच पर टमाटर के पानी सूखने तक चमचा से हिलते रहे । पानी सूख जाने पर उसमे दही डाले अब उसे भी थोड़ी से चमचा से हिलते रहे और अब उसमे अरबी की रोल का जो टुकड़ा तैयार किए थे उसे डाल कर अच्छे से मिलाए अब उसमे आवश्यकता अनुसार पानी डाल कर तेज आंच में 5-10 मिनट पकने दे अब गैस बंद कर से और ठंडा होगे के लिए थोड़ी देर छोड़ दे । थोड़ा ठंडा होने के बाद अब उसे रोटी या चावल के साथ परोसे और अरबी के पत्ता से तैयार कोफ्ता कढ़ी का मज़ा ले। टिप उड़द दाल के जगह आप पेसन का भी उपयोग के सकते है। आप चाहे तो इसे मसाले दार भी बना सकते है।
Read more at: https://simplefood24.blogspot.com/2020/05/arabi-patta-kopta-kadhi-in-hindi.html
Copyright ©
Read more at: https://simplefood24.blogspot.com/2020/05/arabi-patta-kopta-kadhi-in-hindi.html
Copyright ©

Comments
Post a Comment