आम का मीठा अचार sweet mango pickle आम हम सब को बहुत पसंद होता है और आम का मौसम भी आ चुका है । तो आज हम आम का मीठा अचार बनाते है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। तथा जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है जिसे देख कर मुह में पानी आ जाता है । रेसिपी क्वीजिन - इंडियन बनाने का समय - 2 घंटे मिल टाइप - वेज आवश्यक सामग्री necessary ingredients for mongo pickle 1. 1 किलो आम 2. आधा किलो गुड़ 3. 10 ग्राम लाल मिर्च 4. 10 ग्राम जीरा 5. 5 ग्राम काली मिर्च 6. 10 ग्राम सरसो का बीज 7. 5 ग्राम धनिया 8. 1 चम्मच नमक 9. सरसो का तेल अचार बनाने से पहले हम अचार के लिए मसाला तैयार कर लेते है । मसाला तैयार करने की विधि how to make spices sweet mango pickle गैस पर कड़ाई रखे और सभी मसालो को एक एक कर के धीमी आंच में भून लें और थोड़ा ठंडा होने लिए छोड़ दे। अब सारे मसाले को अच्छे से पीस ले। अब आपका अचार के लिए मसाला तैयार है। बनाने की विधि how to make sweet mango pickle आम को छोटे टुकड़ों में काट ले और 10 से 15 मिनट पानी भीगे रहने दे अब उसे पानी से निकल कर 30 मिनट के लिए धूप में सुखा दे अब उसे निकाल ले और गैस में कड़ाई रखे और 4-5 चम्मच तेल डाल कर आम को माध्यम आंच में भूनें अच्छे से पकाने तक पक जाने के बाद उसे एक पेलेट में निकल ले अब उसके लिए चश्नी बनाये। चश्नी के लिए कड़ाई में 3 कप पानी और गुड़ डाले। चासनी तैयार होने पर आम 1 चम्मच नमक और सभी मसालो को डाल कर अच्छे से मिलाएं और थोड़ी देर पकाने दे।अब गैस से उतार कर ठंडा होने लिए लिए रख दे ठंडा होने पर उसे एक जार में डाल कर महीने भर रख महीने भर इस मीठी अचार का मज़ा ले।
Read more at: https://simplefood24.blogspot.com/2020/04/aam-ka-meetha-achar-in-hindi.html
Copyright ©
Read more at: https://simplefood24.blogspot.com/2020/04/aam-ka-meetha-achar-in-hindi.html
Copyright ©

Comments
Post a Comment